सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे में पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। 

मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक 6 वर्षीय बच्ची अपने नाना के घर आई हुई थी। आरोपी अवधराम उर्फ भोलेशंकर, निवासी सत्तापुर थाना सदरपुर, बच्ची को लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर थानगांव थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया और बच्ची का मेडिकल कराया गया।

श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामायण प्रसंगों पर हुई नृत्य आराधना ये खबर भी पढ़े : श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामायण प्रसंगों पर हुई नृत्य आराधना

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए और पुलिस की कई टीमों का गठन किया। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था।

सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया, "20.09.2026 को थाना थानगांव में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। इसमें एकमात्र अभियुक्त अवधराम उर्फ भोला है। एसपी महोदय के निर्देश पर टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही थी। 22-09-26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी को देखा गया है।"

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम और मिशन शक्ति की टीम बेर्रा गांव में दबिश देने पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और 350 रुपए नकद बरामद किए हैं।इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बंगाल में औद्योगिक निवेश और रोजगार पर...
पश्चिम बंगाल 
मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

न्यूयॉर्क। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि 23 सितंबर से ईरान की सभी एयरलाइंस बंद कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा के भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

मानसून विदाई से पहले बदलेगा मौसम, फिर तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। 23...
मध्य प्रदेश 
मानसून विदाई से पहले बदलेगा मौसम, फिर तेज बारिश के आसार

एशियाई खेल: कांस्य पदक से चूके चेतन भट्ट, मुकाबला 1-1 से बराबर

आइची-नगोया। भारतीय कराटे खिलाड़ी चेतन भट्ट एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग में कांस्य पदक जीतने...
खेल 
एशियाई खेल: कांस्य पदक से चूके चेतन भट्ट, मुकाबला 1-1 से बराबर

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई