एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, क्षमता, सुरक्षा मानकों और विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक अक्टूबर से निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहन स्वामी के साथ संबंधित विद्यालय के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को प्रत्येक वाहन में निर्धारित संख्या में ही विद्यार्थियों को बैठाने और इसका प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्कूल बस और वैन की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और चालक के लाइसेंस की वैधता सुनिश्चित की जाए। वाहनों में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास और सीट बेल्ट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रहें। चालक-परिचालक निर्धारित वर्दी में रहें तथा उनके चरित्र प्रमाण-पत्र भी लिए जाएं।

पीजीआई: न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग ने मनाया 37वां स्थापना दिवस  ये खबर भी पढ़े : पीजीआई: न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग ने मनाया 37वां स्थापना दिवस 

डीएम ने विद्यालयों के आसपास स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक व नो-पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कराने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ स्कूल डायरी में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने का संदेश अंकित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विद्यालयीन वाहनों के संचालन में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह, एआरटीओ हरिओम गौतम, बीएसए, डीआईओएस, यातायात पुलिस सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री स्वामी बच्चू...
25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एनसीपी (एसपी) की प्रवक्ता सीमा मलिक ने बिहार की जमुई में हुई घटना को लेकर सरकार पर निशाना...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को लेकर यासिर जिलानी ने निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत में...
राष्ट्रीय  राज्य 
हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः लोकप्रिय ऑनलाइन सोशल मीडिया और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर हमेशा की तरह...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त