25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरम जलेसर रोड पर आयोजित की गयी 
वार्ता के दौरान विद्या मंदिर के प्रबन्धक ने जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रप्रेम,राष्ट्रीय एकता,भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को सुद्रण करने के उद्देश्य से 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे श्री स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरम जलेसर रोड पर नमामि भारत-वंदे मातरम् का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा की जायेगी।
इसमें करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे ‘एक स्वर, एक लय, एक ताल’ की थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है। आयोजन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, पूर्व छात्रों, प्रबंध समिति के सदस्यों, अभिभावकों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

सीआईडी पेशी के बाद बिगड़ी विधायक की तबीयत, लिखा - 'अलविदा कैनिंग'

कोलकाता। भवानी भवन में सीआईडी के सामने पेश होने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर 'अलविदा कैनिंग' का रहस्यमयी...
पश्चिम बंगाल 
सीआईडी पेशी के बाद बिगड़ी विधायक की तबीयत, लिखा - 'अलविदा कैनिंग'

ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त