हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

भाजपा प्रवक्ता बोले- हिंदुओं के खिलाफ बोलने से सम्मान नहीं बढ़ेगा, ओवैसी पर भी साधा निशाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को लेकर यासिर जिलानी ने निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने हामिद अंसारी के बयान पर सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हामिद अंसारी को भारत ने सब कुछ दिया। वह सर्वोच्च पदों पर रहे हैं, लेकिन भारत के हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं? हिंदुओं के बारे में उल्टा-सीधा बोलने से आपकी इज्जत नहीं बढ़ रही है, बल्कि और घट रही है। हामिद अंसारी जैसे लोग नफरत के सौदागर हैं। यह अमन पसंद मुल्क है और अधिकतर लोग अमन पसंद हैं, लेकिन इस तरह के बयान देकर वह सिर्फ हलचल मचाना चाहते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

यासिर जिलानी ने कहा कि अब आप रिटायर हैं, अपने जीवन को अच्छे से बिताइए। अच्छी बातें करिए। शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान दीजिए। अगर कोई सुझाव है तो सरकार तक पहुंचाइए, लेकिन सरकार के खिलाफ जाते-जाते इस स्तर पर पहुंच जाएंगे, इसका अंदाजा नहीं था।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ धर्म की राजनीति करते हैं। कांग्रेस और सपा पहले भी गठबंधन कर चुकी है और उसका परिणाम भी हम देख चुके हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। वह तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है और फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

'पूरे कार्यकाल की जांच करा ले सरकार, मैं पीछे नहीं हट रहा': हरीश रावत ये खबर भी पढ़े : 'पूरे कार्यकाल की जांच करा ले सरकार, मैं पीछे नहीं हट रहा': हरीश रावत

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता इनसे खुश नहीं है, क्योंकि ये काम कम और झगड़ा अधिक करते हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन और इमरान मसूद की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों में एकजुटता नहीं रही है। इमरान मसूद अलग ही चल रहे हैं। वह अखिलेश यादव पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि ये लोग एक साथ आने वाले हैं।

यासिर जिलानी ने कहा कि इमरान मसूद हिंसा की बात करते हैं। प्रधानमंत्री के लिए उन्होंने किस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, हम सभी जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सत्ता को जनता ने देखा है। जनता अपना विकास चाहती है।

वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग रहे हैं, जो राष्ट्र, संस्कृति और संस्कार आदि पर बात करते हैं तो प्रहार करते हैं। वंदे मातरम को लेकर नियम बन गया है कि पूरा गाना है, तो कांग्रेस के नेता इससे गुरेज क्यों कर रहे हैं? इन्हें जनता जवाब देगी।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री स्वामी बच्चू...
25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त