भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत के लिए तैयार : ओवैसी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में हाेने वाली विधानसभा चुनाव काे लेकर सभी दलाें ने कमर कस ली है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार रात काे कानपुर नगर में बाबूपुरवा ईदगाह में आयोजित एक जनसभा काे संबाेधित किया। उन्हाेंने मंच से एक ओर जहां समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा तो दूसरी ओर भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दलों से बातचीत के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर दो अक्टूबर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

औवेसी ने आगे कहा कि बिहार में भी एआईएमआईएम ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। उनकी पार्टी अपने राजनीतिक विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्हाेंने कहा कि मुस्लिम समाज को अब अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिकारों को लेकर खुद फैसला करना होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नए राजनीतिक विकल्प पर जल्द तस्वीर साफ होगी।

चोरी का खुलासा,शातिर चोर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चोरी का खुलासा,शातिर चोर गिरफ्तार

21sep

उन्होंने मुस्लिम समाज से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मुस्लिम भाई हैं, जिन्होंने 15 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं की है। मुस्लिम समाज को शिक्षा के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। केवल किसी दल का समर्थन करने के बजाय अपने प्रतिनिधित्व और अधिकारों के बारे में भी विचार करना होगा।

कानपुर में एआईएमआईएम की राजनीतिक गतिविधियों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। वह प्रत्याशी के समर्थन में शहर की गलियों और लोगों के घरों तक जाएंगे। विधानसभा और लोकसभा में मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठाने को कहा।

ओवैसी ने कानपुर में दो दिन पहले गिराए गए कब्रिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बर्रा क्षेत्र के पुराने कब्रिस्तान को लेकर मामला अदालत तक पहुंचा है और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और कब्रिस्तानों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही जयंत चौधरी को लेकर दिए गए कथित बयानों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान