राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

इनमें भाजपा के 198, कांग्रेस के 94, निर्दलीय के सात तथा आम आदमी पार्टी (आप), माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के एक-एक उम्मीदवार अध्यक्ष बने हैं। शेष निकायों के परिणाम आने के साथ तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

महापौर चुनाव में भाजपा ने सात नगर निगमों में से छह में अपना महापौर बनाने में सफलता हासिल की, जबकि कांग्रेस को केवल बीकानेर में सफलता मिली।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार ये खबर भी पढ़े : राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर का चुनाव 25 सितंबर को होना है। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के महापौर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

अजमेर और पाली में वार्ड चुनाव के दौरान कांग्रेस के पास भाजपा से अधिक पार्षद होने के बावजूद महापौर पद भाजपा के खाते में गया।

अजमेर के 80 सदस्यीय निगम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और निर्दलीयों के 11 पार्षद जीते थे। इसके बावजूद महापौर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा को 43 और कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले।

पाली में भी कांग्रेस 29 पार्षदों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, जबकि भाजपा के 21 और निर्दलीयों के 15 पार्षद थे। महापौर चुनाव में भाजपा की नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले और वह विजयी रहीं।

निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को 29 तथा कांग्रेस की सुमित्रा जैन को महज तीन वोट मिले। उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी महापौर बने। उन्हें 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की डॉ. पूनम कुंवर को 25 वोट मिले। यहां भाजपा के 53 पार्षद निर्वाचित हुए थे।

अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने कांग्रेस की कमलेश शर्मा को हराया। अग्रवाल को 42 और शर्मा को 23 वोट मिले। 65 सदस्यीय निगम में भाजपा के 28 और कांग्रेस के 23 पार्षद थे।

बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के अनिल कल्ला महापौर चुने गए। वह पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे हैं।

80 सदस्यीय निगम में कांग्रेस के 42 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के 27, निर्दलीय 10 और आरएलपी का एक पार्षद है। कांग्रेस ने अपने संख्या बल के आधार पर महापौर पद हासिल किया।

बारां जिले की अटरू नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की निशा नैनीवाल ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मुरारी दिलावर को तीन वोट से हराया।

दिलावर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई हैं। नैनीवाल को 14 और दिलावर को 11 वोट मिले। अटरू के 25 वार्डों में कांग्रेस के 14, भाजपा के 10 और एक निर्दलीय पार्षद चुना गया था।

इन परिणामों में कई निकायों में वार्ड चुनाव में बने दलगत संख्या-बल और अध्यक्ष पद के परिणाम में अंतर सामने आया है।

खासकर अजमेर और पाली में कांग्रेस के अधिक पार्षद होने के बावजूद भाजपा अध्यक्ष पद हासिल करने में सफल रही, जबकि बीकानेर में कांग्रेस अपने पार्षद संख्या-बल को महापौर पद में बदलने में कामयाब रही।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान