बेटे को पेड़ के नीचे बैठाकर महिला ने ट्रेन के आगे दी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जालोर। बागरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक घटना में 33 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

महिला ने अपने छह माह के बेटे को रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ की छांव में बिठाया और इसके बाद साबरमती-जोधपुर यात्री ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

राजस्थान में 11 सितंबर से फिर बारिश, पांच जिलों में यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में 11 सितंबर से फिर बारिश, पांच जिलों में यलो अलर्ट

घटना के बाद रोते हुए बच्चे को आस-पास मौजूद लोगों ने संभाला और महिला के शव को ट्रेन से जागनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।

एएसआई मांगीलाल ने बताया कि भागली सिंघलान निवासी भावना (33) पत्नी डूंगाराम मेघवाल रविवार को अपने छह माह के बेटे आर्यन की तबीयत खराब होने की बात कहकर घर से निकली थी।

करीब दोपहर 12:15 बजे बागरा और जागनाथ रेलवे स्टेशन के बीच उसने यह कदम उठाया। शनिवार शाम भावना का पति के साथ विवाद हुआ था और उसके साथ मारपीट की गई थी।

भावना ने फोन पर अपने भाई को इसकी जानकारी दी थी। रविवार सुबह भाई ससुराल पहुंचा और बहन को समझाने के बाद वापस लौट गया। इसके बाद भावना बेटे को दवाई दिलाने की बात कहकर घर से निकली थी।

भावना की करीब आठ वर्ष पहले आटा-साटा प्रथा से शादी हुई थी। उसके ढाई साल की एक बेटी भी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को जालोर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के वास्तविक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान