राजस्थान में 11 सितंबर से फिर बारिश, पांच जिलों में यलो अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से थमे बारिश के दौर के बीच अब मौसम फिर करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को पांच जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 और 13 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश के अधिकांश शहरों में बुधवार को सुबह से देर शाम तक मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दिन में धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हुआ, जबकि सुबह और शाम हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया।

मौसम साफ रहने और लगातार धूप निकलने से प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

कई अन्य जिलों में भी दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

आज बंगाल के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं का भी अनुमान ये खबर भी पढ़े : आज बंगाल के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं का भी अनुमान

इसके प्रभाव से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि इसके असर से राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले दो दिनों में इसका प्रभाव और अधिक क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। ऐसे में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे इलाकों में एक बार फिर मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस