छत तोड़कर मोबाइल शॉप में घुसे चोर, नकदी-फोन के साथ कैमरा भी ले गए
सोनीपत में शातिर चोरी ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना
- 30 हजार रुपये नकद और 25 मोबाइल लेकर हुए फरार
सोनीपत। खरखौदा क्षेत्र के सिसाना गांव में चोर बुधवार रात के समय मोबाइल दुकान की छत उखाड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से 30 हजार रुपये नकद और करीब 25 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी किए गए मोबाइल की कीमत दुकानदार ने करीब एक से डेढ लाख रुपये बताई है। वारदात के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
सिसाना-1 निवासी दुकानदार प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसकी मोबाइल की दुकान है। रात में चोर छत उखाड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखा सामान खंगाला और नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी किए गए फोन में कुछ कीपैड फोन भी शामिल हैं। प्रमोद के अनुसार दुकान में करीब 30 हजार रुपये रखे थे। चोर नकदी के साथ करीब 25 मोबाइल फोन ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोर उखाड़ ले गए, जिससे वारदात की फुटेज पुलिस
को नहीं मिल सकी।
ये खबर भी पढ़े : अंकित बालियान एनकाउंटर पर बोलीं पत्नी सीमा, 'दो अपराधी मारे गए, पर पूरा न्याय मिलना बाकी' दुकानदार का कहना है कि चोरी से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर प्रमोद को चोरी का पता चला। उसने तुरंत थाना खरखौदा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
साथ ही चोरों की पहचान और चोरी किए गए मोबाइल व नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों का पता लगाने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
