नितिन नवीन ने मां महालक्ष्मी का लिया आशीर्वाद, कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • देश के लोगों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित अष्टभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी से देश और उत्तराखंड के लोगों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

नितिन नवीन निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब नौ बजे मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं सांसद अनिल बलूनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी, परमार्थ निकेतन ने दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी, परमार्थ निकेतन ने दिया संदेश

भाजपा अध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे के दौरान हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 

मंदिर दर्शन के बाद उनका युवा संवाद कार्यक्रम होटल अमरदीप में निर्धारित है। इसके बाद वह भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे। रुद्रपुर रोड स्थित आर्क होटल एंड रिसोर्ट में पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग होंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस