बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने बाराबंकी में संचालित निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
बाराबंकी। अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों एवं बेसमेंट में संचालित चिकित्सकीय सेवाओं के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी में संचालित निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र और वरिष्ठ/पटल सहायक (चिकित्सा पंजीकरण) जितेन्द्र कुमार शुक्ल की टीम द्वारा किया गया। टीम ने आयुष फैमिली हास्पिटल, रानी बाजार,लोधेश्वर महादेव हास्पिटल, रामनगर रोड महादेवा श्री बालाजी हास्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेंटर, सूरतगंज सेंट्रल हास्पिटल, सूरतगंज लाईफलाईन पालीक्लीनिक, सूरतगंज एमएचयू हास्पिटल, सूरतगंज ,इन्दू हास्पिटल एण्ड सर्जिकल सेन्टर, सूरतगंज न्यू हिन्द हास्पिटल, फतेहपुर दीपक वर्मा, रानीगंज। समेत 9 अस्पतालों का निरीक्षण किया।
जांच में मानक विहीन पाए जाने पर आयुष फैमिली हास्पिटल, लोधेश्वर महादेव हास्पिटल एवं श्री बालाजी हास्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेंटर को सील कर दिया गया तथा अन्य 6 प्रतिष्ठानों को नोटिस निर्गत किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
