जिला चिकित्सालय में कायाकल्प राउंड,व्यवस्थाओं की टीम ने की सराहना

अमरोहा की टीम ने दवा स्टोर, इमरजेंसी, ओटी और लैब का किया निरीक्षण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिला चिकित्सालय में बुधवार को “कायाकल्प राउंड” का आयोजन किया गया।अमरोहा से आई दो सदस्यीय टीम ने चिकित्सालय का पियर निरीक्षण कर स्वच्छता,मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं,संक्रमण नियंत्रण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।टीम में डॉ. इरफान, ईएमओ तथा डॉ. याकुब,एमसीएच कंसल्टेंट,अमरोहा शामिल रहे।टीम ने दवा स्टोर,इमरजेंसी,ऑपरेशन थिएटर,आईपीएचएल लैब सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।दवाओं के बेहतर रखरखाव की सराहना की गई।इमरजेंसी में सर्पदंश के मरीजों के उपचार के लिए अपनाए जा रहे प्रोटोकॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

9sep7123456789

जौनपुर में एमडीएमए गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में एमडीएमए गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक सर्जरी एवं बेहतर कार्यप्रणाली की टीम ने सराहना की।आईपीएचएल लैब में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।टीम ने मरीजों से भी उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के बाद टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि मरीजों के अधिक भार के बावजूद स्वच्छता का बेहतर स्तर बनाए रखना सराहनीय है।

9sep71234567899

टीम ने चिकित्सालय को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए भी तैयार बताया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान डॉ. पी. सिंह,हरीश चंद्र,रेखा सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस