उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

शुभेंदु को नंदीग्राम की जिम्मेदारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तमलुक संगठनात्मक जिले का दायित्व दिया गया है। इसी जिले के अंतर्गत राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र आता है, जहां 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के पदभार संभालने के बाद से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एक वर्ष से अधिक समय से लंबित था। अब पार्टी ने नई समिति का गठन कर वरिष्ठ नेताओं को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

नई प्रदेश कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पिता और तमलुक के पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर समेत कई राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हैं। शिशिर अधिकारी को कांथी संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुकांत मजूमदार दक्षिण दिनाजपुर और शांतनु ठाकुर बनगांव संगठनात्मक जिले का दायित्व संभालेंगे।

राज्य मंत्रियों में तापस राय को उत्तर कोलकाता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को बीरभूम, निशीथ प्रमाणिक को कूचबिहार और शंकर घोष को सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधानसभा उपचुनाव से पहले वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी दिए जाने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और चुनावी तैयारियों को मजबूत करना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस