पश्चिमी सिंहभूम में 157 नामांकनों में से नौ शिक्षक बने चेंज मेकर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और बच्चों के लिए रुचिकर बनाने की दिशा में किए जा रहे नवाचारों को अब पहचान मिलने लगी है। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में चेंज मेकर स्पॉटलाइट के लिए प्राप्त नामांकनों की समीक्षा की गई।

बैठक में सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे। समिति ने शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और साधनसेवियों की ओर से विद्यालयों में किए गए नवाचारी एवं उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन किया। विशेष रूप से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की सीखने में सहभागिता बढ़ाने, पठन-पाठन को रोचक बनाने और विद्यालयी वातावरण में सुधार के लिए किए गए स्थानीय प्रयासों को प्राथमिकता दी गई।

बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल  ये खबर भी पढ़े : बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

चेंज मेकर स्पॉटलाइट के लिए जिले के 157 शिक्षकों ने अपने कार्यों और नवाचारों के आधार पर नामांकन कराया था। समिति की ओर से प्राप्त विवरण और कार्यों की समीक्षा के बाद तीन अलग-अलग श्रेणियों में नौ शिक्षकों का चयन किया गया। कक्षा उत्प्रेरक श्रेणी में तीन, वेल वेंडिंग चैंपियन श्रेणी में तीन तथा कक्षा से बाहर की गतिविधियों के जरिए बच्चों के पठन-पाठन को बेहतर बनाने वाले तीन शिक्षकों को चयनित किया गया।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यालयों में किए जा रहे प्रभावी प्रयोगों को सामने लाना और दूसरे शिक्षकों को भी ऐसे नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। चयनित शिक्षकों के सफल प्रयासों को व्यापक स्तर पर साझा कर अन्य विद्यालयों में लागू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इससे बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस