बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

तोर्षा नदी के बढ़ते जलस्तर और हाशिमारा झोरा के किनारे अवैध निर्माण से चिंता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रशासन की लापरवाही से बने मकान, बहुमंजिला इमारतें और रिसॉर्ट

अलीपुरद्वार। मानसून के दौरान भूटान की पहाड़ियों से आने वाली तेज धार और अचानक बाढ़ ने एक बार फिर सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भूटान के फुंटशोलिंग समेत कई पहाड़ी इलाकों में हालिया भारी बारिश और बाढ़ से तबाही के बाद अब भारत के जयगांव और हाशिमारा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है।

आरोप है कि प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण तोर्षा नदी और हाशिमारा झोरा के किनारे अवैध रूप से मकान, बहुमंजिला इमारतें और रिसॉर्ट बनाए जा रहे है। जयगांव के गुआबाड़ी तलाबस्ती, न्यू सुभाषपल्ली और छोटा मेचियाबस्ती जैसे इलाकों में नदी के किनारे कथित अतिक्रमण कर स्थायी निर्माण किए गए हैं।

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका ये खबर भी पढ़े : बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

वहीं, बड़ा मेचियाबस्ती और पार मालंगी बस्ती के पास तोर्षा की बाढ़ प्रभावित भूमि के समीप भी कई रिसॉर्ट बनाए जाने का आरोप है।दूसरी ओर, झरनाबस्ती से बर्मनपाड़ा और त्रिवेणी टोल तक हाशिमारा झोरा के दोनों किनारों पर भी कथित अतिक्रमण की शिकायत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झोरा के प्राकृतिक बहाव को बाधित कर कई बहुमंजिला इमारतें और आवास बनाए गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले अचानक हाशिमारा झोरा में जलस्तर बढ़ने से झरनाबस्ती के पास सड़क में गहरी दरार पड़ गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी तोर्षा नदी के बांध में भीषण कटाव के बाद पार मालंगी बस्ती में पानी घुस गया था। इसके बावजूद कथित अवैध निर्माण और नदी-झोरा के अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जयगांव निवासी और आरएसपी जिला कमेटी सदस्य पाशांग शेरपा ने आरोप लगाया कि तोर्षा नदी से अवैध रूप से बालू, पत्थर और बोल्डर निकालने से नदी का किनारा और अधिक कमजोर हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पहाड़ों से अचानक भीषण बाढ़ आई तो जयगांव में भी बड़ी त्रासदी हो सकती है।

वहीं, कालचीनी के विधायक और राज्य के मंत्री विशाल लामा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि तोर्षा नदी और हाशिमारा झोरा के किनारे सरकारी जमीन पर हुए कथित अवैध निर्माण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नदी के प्राकृतिक संतुलन को नुकसान पहुंचाने वाले निर्माण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग और प्रशासन से आग्रह किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पटना में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ का संकट बरकरार, 500 से ज्यादा दुकानें प्रभावित

पटना। पटना में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि,...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ का संकट बरकरार, 500 से ज्यादा दुकानें प्रभावित

चीन ने नेपाल को फिर किया अलर्ट, झील टूटने का जताया अंदेशा

चीन के मुताबिक, झील का पानी लगातार हो रहा है गहरा जिसे से प्राकृतिक बांध टूट सकता है काठमांडू। नेपाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन ने नेपाल को फिर किया अलर्ट, झील टूटने का जताया अंदेशा

खरगे के उत्तराखंड दौरे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल का हमला, FIR की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना...
राष्ट्रीय 
खरगे के उत्तराखंड दौरे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल का हमला, FIR की मांग

नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

तिब्बत-नेपाल में राहत कार्यों के लिए आईओएम ने मदद का दिया आश्वासन काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

प्रशासन की लापरवाही से बने मकान, बहुमंजिला इमारतें और रिसॉर्ट अलीपुरद्वार। मानसून के दौरान भूटान की पहाड़ियों से आने वाली...
पश्चिम बंगाल 
बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

उत्तर प्रदेश

पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

वहीं दूसरी ओर, हादसे में 10 बकरियां भी मलबे में दबीं कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा गांव के मजरा...
उत्तर प्रदेश 
सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी