पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

बहनों ने भाइयों की आरती उतार बांधी राखी, सुखमय जीवन की कामना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

  • भाइयों ने भी बहनों को जीवन पर्यंत सुरक्षा का दिया संकल्प
  • बहनों को उपहार स्वरूप नकद, आभूषण या उनकी मनपसंद वस्तुएं कीं भेंट 

उतरौला(बलरामपुर)। स्नेह व रक्षा का पर्व रक्षा बंधन पूरे नगर व ग्रामीण अंचलों में पारंपारिक रीतियों के साथ मनाया गया। बहनों ने दीर्घायु होने व सुखमय जीवन की कामनाओं के साथ अपने भाइयों का आरती व तिलक कर उनकी कलाइयों पर राखियां बांधी। भाइयों ने बहनों की जीवन पर्यंत सुरक्षा करने का संकल्प लिया। 

बहनों को उपहार स्वरूप नकद, आभूषण या उनकी मनपसंद वस्तुएं भेंट कीं। इसी दिन श्रावणी पूर्णिमा होने के चलने भगवान शिव की आराधना में यज्ञ-अनुष्ठान भी लोगों ने किया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने ब्रह्मकुमारी आश्रम में जाकर वहां बहनों से राखियां बंधवाई। बहनों ने आशीर्वाद स्वरूप धार्मिक पुस्तक व स्मृति चिह्न भी विधायक को भेंट की। उपहार स्वरूप विधायक ने बहनों को दुशाला व नकद भेंट किया। 

रक्षाबंधन: स्वाति सिंह ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया पर्व  ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन: स्वाति सिंह ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया पर्व

आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर विशेष यज्ञ आयोजित किया गया और मुख्य पुरोहित ने सभी के रक्षा सूत्र भी बांधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा पर एक सूत्रता दिवस के रूप में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध का राष्ट्र की एकता, सुरक्षा, अखंडता व सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी थाने में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा नेता निलंबित...
पश्चिम बंगाल 
थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

मेडिकल कॉलेज में एक महीने में 83 बच्चों की मौत, जांच शुरू

मालदा। मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। अगस्त महीने में अब तक...
पश्चिम बंगाल 
मेडिकल कॉलेज में एक महीने में 83 बच्चों की मौत, जांच शुरू

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि

“खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे, अनुशासित रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे और राष्ट्रप्रेम से जुड़ेंगे तो भारत को नई ऊँचाइयों तक ले...
उत्तराखंड 
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि

पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

वहीं दूसरी ओर, हादसे में 10 बकरियां भी मलबे में दबीं कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा गांव के मजरा...
उत्तर प्रदेश 
सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी