रक्षाबंधन पर बेटियों ने आबिद रज़ा को बांधी राखी
बदायूं। रक्षाबंधन के पर्व पर दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को राखी बांधी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने बहन-बेटियों की सुरक्षा और देखभाल का वचन दिया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हिंदुस्तान में सबसे बेहतर त्योहार है। इस पर्व पर भाई अपनी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं, वहीं बहनें भी इस रिश्ते के माध्यम से खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। राखी का बंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास को मजबूत करने वाला रिश्ता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं का सम्मान करे। जब भी किसी महिला का उत्पीड़न हो, उसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने राखी बांधने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बहनों और दलित समाज के हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने उनकी सुरक्षा और देखभाल का वचन भी दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
