चीनी के दामों में उछाल, राखी पर महंगी हुई मिठाई

रक्षाबंधन की आहट के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक में रंगीन हुआ मिठाई का बाजार 

Published By Sanjay Maurya
On
Sanjay Maurya Picture

भाई बहन के अट्टू रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार शुक्रवार को मनाया जाएगा 

रायबरेली। भाई बहन के अट्टू रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की आहट के साथ ही आज से शहर से लेकर गांवों तक में बाजार रंगीन हो गया है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही हैं, वहीं भाई भी बहनों के लिए उपहार और मिठाई खरीदने में जुटे हैं। हालांकि, इस बार त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। राखी पर इस बार भाई की कलाई पर बहन का प्यार तो बंधेगा, लेकिन मिठाई का डिब्बा खरीदते समय जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
 
त्योहार से पहले चीनी के दाम में हुई तेज बढ़ोतरी का असर 
 
शहर की मिठाई दुकानों में साफ दिखाई देने लगा है। मिठाई की दुकानों पर पहुंच रहे ग्राहक पहले कीमत पूछ रहे हैं और उसके बाद अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। 
मिठाई कारोबारियों के अनुसार चीनी, रिफाइंड, दूध, मावा, छेना, ड्राई फ्रूट्स और अन्य जरूरी कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे मिठाई बनाने की लागत बढ़ गयी है. कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल के दाम बढ़ने के कारण मिठाइयों की कीमतों में भी वृद्धि करना मजबूरी बन गया है। त्योहार के मौके पर मांग बढ़ने के बावजूद महंगे दाम के कारण कई ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में मिठाई खरीद रहे हैं।26rbl3
न्यू अंजलि स्वीट्स हाउस के श्याम बिहारी ने बताया कि इस बार चीनी के दाम में इतनी बड़ी वृद्धि लंबे समय बाद देखने को मिली है। जिसका असर मिठाई आदि के दाम पर देखने को मिल रहा है। डिलाइट काफी हासस के मालिक रामविलास ने बताया कि चीनी के भाव और बढ़ रहे हैं तो मिठाई की कीमतों में फिर बदलाव करना पड़ सकता है। मिठाई ही नहीं, कई खाद्य सामग्रियों के दाम में बढोत्तरी देखी जा रही है। राजस्थानी स्वीट्स के मालिक ने बताया कि राखी में पहले से गिफ्ट के लिए आर्डर आ रहे है। इस बार ड्राइ फ्रुट और फल के बास्केट ज्यादा डिमांड में है। चाकलेट पैकेट भी विशेष रुप से तैयार करवाये जा रहे हैं। त्योहार की मिठास कायम है, बस उसे जताने का अंदाज बदल रहा है।
 
स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर चुन रहे गिफ्ट 
 
मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट बास्केट और फ्रूट बास्केट की मांग बढ़ने की एक वजह स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता भी है। कई खरीदारों का कहना है कि मिठाई कुछ दिनों में खत्म हो जाती है, जबकि ड्राई फ्रूट उपयोगी भी है और लंबे समय तक रखा जा सकता है। चॉकलेट हैंपर और आकर्षक पैकेजिंग वाले गिफ्ट भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी बुकिंग और घर तक डिलीवरी की सुविधा ने खरीदारी को और आसान बना दिया है। इस बार गिफ्ट वाउचर भी राखी के बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं। कई भाई बहनों को उनकी पसंद का सामान खरीदने की आजादी देने के लिए वाउचर दे रहे हैं। स्थानीय गिफ्ट शॉप से लेकर ई-कामर्स प्लेटफार्म तक अलग-अलग राशि के वाउचर उपलब्ध हैं। यानी राखी के बाजार में इस बार दो तस्वीरें साथ-साथ दिख रही हैं।
-----------------------

लेखक के बारे में

Sanjay Maurya Picture

पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय मौर्य समाचार कवरेज और कंटेंट लेखन में अनुभव रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और खबरों की सटीक समझ के साथ वह लगातार काम करते रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...