पीड़िता से मिले अजपा के नेता उत्कृष्ट मौर्य, पीड़ित को दिया हर संभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान पीड़िता को जबरदस्ती पकड़कर ले गई थी पुलिस 

Published By Sanjay Maurya
On
Sanjay Maurya Picture

जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे भाटन मजरे पारी गांव में पहुंचे उत्कृष्ट मौर्य अशोक

रायबरेली। अपनी जनता पार्टी (अजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बुधवार को पार्टी के नेता उत्कृष्ट मौर्य अशोक जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे भाटन का पुरवा मजरे पारी गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान न्याय की आस लेकर आई महिला के साथ हुई पुलिस प्रताड़ना के बाद आज पहुंचे उत्कृष्ट मौर्य अशोक ने मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है तो फिर इसके लिए आगे लड़ाई लडी जाएगी। 
 
बताया जा रहा है कि रायबरेली में सोमवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन द्वारा उसे मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे भाटन की रहने वाली वंदना मौर्य अपनी जमीन को लेकर न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री की सभा में आई महिला का आरोप था कि उनकी जमीन पर ग्राम प्रधान रोहित सिंह और कुछ दबंग लोगों द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जा किया गया है। उनका यह भी आरोप है कि कब्जा दिलाने के नाम पर प्रधान द्वारा पैसे लिए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिला। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से हटाए जाने और अपने साथ ले जाने के प्रयास के दौरान भावुक होकर पुकारती सुनाई देती हैं “स्वामी प्रसाद मौर्य बचा लो, अशोक मौर्य बचा लो।” इसके बाद पुलिस ने महिला के साथ में प्रताडना की थी। 
 
गांव पहुंचे उत्कृष्ट मौर्य अशोक ने पीड़िता से मुलाकात कर उनके साथ हुई पूरी घटना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फरियादियों की आवाज दबाई जा रही है और प्रशासन आम जनता की सुनवाई नहीं कर रहा। उत्कृष्ट मौर्य अशोक ने महिला को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को दबाने नहीं दिया जाएगा और पार्टी इस मुद्दे को हर उचित मंच पर मजबूती के साथ में उठाएया जाएगा। 
 
इस दौरान उनके साथ अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव धुन्नी लाल मौर्य, अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मौर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील मौर्य, आशीष मौर्य, सहदेव मौर्य, कुलदीप पाल और विजयलक्ष्मी गौतम समेत कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--------------------------
 
लेखक के बारे में

Sanjay Maurya Picture

पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय मौर्य समाचार कवरेज और कंटेंट लेखन में अनुभव रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और खबरों की सटीक समझ के साथ वह लगातार काम करते रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

  लखनऊ। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मण्डल में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में  कहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...