रक्षाबंधन पर लखनऊ में रोडवेज बसों के फेरे 900 से अधिक बढ़े
कैसरबाग, आलमबाग टर्मिनल व अवध बस स्टेशन पर दिखा महिलाओं का जोश
- आरएम लखनऊ रीजन पहुंचे बस स्टेशन, लिया यात्री सुविधा का जायजा
लखनऊ। भाई बहन के प्रेम और सौहार्द्र से भरे रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर गुरुवार को राजधानी के सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर यात्रियों के बीच डबल खुशी देखने को मिली। तमाम महिला यात्रियों का यही कहना रहा कि इस मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने एक तरह से रक्षाबंधन पर्व पर डबल डोज वाली खुशियां देने का काम किया है एक ओर जहां महिला यात्रियों को उनके एक सह यात्री संग पूरे प्रदेश में कहीं से भी यूपी रोडवेज की किसी भी श्रेणी में निशुल्क बस यात्रा का उपहार मिला तो वहीं आगे 60 साल या उससे ऊपर की बुजुर्ग महिलाओं को अब इसी प्रकार की सरकारी बसों में आजीवन निशुल्क बस सफर का आनंद मिल सकेगा।
तरूणमित्र टीम ने उक्त सुविधा को परखने के लिये गुरुवार को पूरी टीम के साथ शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित बहुत पुराने कैसरबाग बस स्टेशन को चुना। यहां पर दोपहर के ढाई बजे होंंगे और वहां पर बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर, बिस्वां, हरदोई, संडीला आदि जाने वाली तमाम महिला यात्री बसो में सवार होती दिखीं। इसी क्रम में आरएम लखनऊ रीजन विमल राजन के अनुसार त्यौहारी भीड़ और उक्त सरकारी जनसुविधा के मद्देनजर लखनऊ के सभी बस स्टेशन से तकरीबन 900 से अधिक बसों के फेरे लगाये गये हैं। जानकारी के तहत महिलाओं को 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। भीड़ को देखते हुए लखनऊ क्षेत्र में 978 बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े : ‘अब जब चाहें अयोध्या-काशी जाएंगे’, मुफ्त बस यात्रा की सौगात पर भावुक हुईं बुजुर्ग महिलाएंवहीं कैसरबाग बस स्टेशन के सुपरवाइजर आमिर जावेद ने बताया कि उनकी पूरी टीम सुबह से ही महिला यात्रियों को उनके गंतव्य के तहत बसों में चढ़ाने का काम कर रही है, बराबर काउंटर से एनाउंस कराया जा रहा। हालांकि इस चक्कर में दोपहर के समय तमाम महिला यात्रियों और खासकर बुजुर्ग महिला मुसाफिरों को बस स्टेशन पर जहां तहां काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
उधर, कुछ ऐसा ही नजारा राजधानी के आलमबाग बस टर्मिग्नल स्टेशन पर देखने को मिली जहां से प्रयागराज, बनारस, जौनपुर, आगरा, दिल्ली, नोएडा, मथुरा, गाजियाबाद आदि स्थानों पर जाने के लिये महिला यात्रियों के बीच होड़ मची दिखी। इसके अलावा अयोध्या हाईवे के अवध कमता बस स्टेशन पर भी सुबह से ही अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया आदि रूटों को जाने वाली बसों में बड़ी संख्या में महिला यात्रियों का जत्था दिखायी दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
