अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सफाई दिया कि मै शाकाहारी हूं यह अमिट सत्य है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि आपके धार्मिक बयानों से प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है। 
अजय राय ने कहा कि कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने अपने समाज के लिए भोज किया। यह उनका संवैधानिक अधिकार था कि वे उसमें क्या खाएं। मैंने आपको चुनौती दी थी कि यदि मेरे मछली खाने की कोई सत्य प्रमाणित तस्वीर या वीडियो आपके पास है तो उसे जनता के सामने लायें, मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। मेरी चुनौती के पाँच दिन बाद भी आपका कोई जवाब नहीं आया।
अजय राय ने यह भी कहा कि आप आरोप लगाइए और प्रमाण मांगने पर चुप हो जाइए। कांग्रेस ऐसी राजनीति नहीं करती। जहां तक माफिया के सामने डरने का सवाल है, मेरे भाई स्व. अवधेश राय की हत्या के बाद मैंने किसी माफिया के सामने सिर नहीं झुकाया। लगभग 32 वर्षों तक न्याय के लिए अदालतों में लड़ता रहा। इस दौरान मेरी सुरक्षा भी दो अवसरों पर वापस ली गई, अप्रैल 2021 और सितंबर, 2025 में मेरी सुरक्षा हटाई गई थी। लेकिन न सुरक्षा हटने से मैं डरा, न न्याय की लड़ाई से पीछे हटा। 2007 में आप स्वयं लोकसभा में अपनी सुरक्षा के सवाल पर भावुक हुए थे और सरकार से न्याय की मांग की थी। आज सत्ता में रहते हुए क्या आपको नहीं लगता कि मुख्यमंत्री के शब्दों की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होती है? 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

  लखनऊ। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मण्डल में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में  कहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...