तेज रफ्तार डीसीएम ने साईकिल सवार कक्षा 6 की छात्रा को रौंदा,हंगामा 

-बंथरा इलाके का मामला 

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-ग्रामीणों ने ड्राइवर-क्लीनर को पीटा 

लखनऊ। गुरुवार बंथरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार क्लास-6 की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बनी-मोहान रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने डीसीएम के ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। बंथरा पुलिस बल के साथ एसीपी कृष्णा नगर अभिषेक कुमार पांडेय लोगों को समझाने में जुटे हैं। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

नशे में धुत बड़े भाई ने दिव्यांग भाई को लोहे की राड से पीटा,मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : नशे में धुत बड़े भाई ने दिव्यांग भाई को लोहे की राड से पीटा,मुकदमा दर्ज

जानकरी के मुताबिक मृतक प्रियांशी उर्फ मनु मिर्जापुर निवासी रामसहाय की बेटी थी। वह गांव से कुछ दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंती में कक्षा 6 की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रियांशी घर से करीब 500 मीटर दूर बनी-मोहान रोड स्थित शिवानी स्कूल के पास साइकिल से चाऊमीन खाने गई थी।

इसी दौरान हरौनी की ओर से बनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया। मृतका के परिवार में पिता राम सहाय, मां शिव देवी, बहन लक्ष्मी और रुचि व भाई नितेश है।

आसपास के लोगों ने दौड़कर डीसीएम को रोक लिया। ड्राइवर और क्लीनर को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप रोक ली और ड्राइवर व क्लीनर को नीचे उतारने की मांग करने लगे।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...
उत्तर प्रदेश 
चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

लखनऊ। रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधी जाने वाली राखी का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

निर्यात में सुगमता के लिए वेबसाइट लॉन्च 

लखनऊ। राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड की गुरवार को आयोजित दूसरी बैठक में निर्यात को सुगम बनाने के लिए प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निर्यात में सुगमता के लिए वेबसाइट लॉन्च 

रक्षाबंधन पर लखनऊ में रोडवेज बसों के फेरे 900 से अधिक बढ़े

आरएम लखनऊ रीजन पहुंचे बस स्टेशन, लिया यात्री सुविधा का जायजा लखनऊ। भाई बहन के प्रेम और सौहार्द्र से भरे...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर लखनऊ में रोडवेज बसों के फेरे 900 से अधिक बढ़े

दो कुंतल मिठाई, 180 लीटर तेल नष्ट 

  लखनऊ। रक्षाबंधन के पर्व पर खाद्य सुरक्षा टीम की सक्रियता बरकरार है। गुरवार को खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जनपद के...