रक्षाबंधन की मिठास में घोला जा रहा था जहर,अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़   

-200 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

- 180 लीटर सोयाबीन तेल सीज

लखनऊ। गुरुवार सरोजनीनगर इलाके के कासिम खेड़ा में रिंकू की फैक्ट्री में रक्षाबंधन से एक दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर 200 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। टीम ने संदिग्ध गुणवत्ता मिलेने पर 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल भी सीज कर दी। फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं था। इस वजह से उसे बंद करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई बनाने की अवैध फैक्ट्री की जानकारी हुई मिली थी। इस पर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। फैक्ट्री में तैयार हो रही मिठाइयों और इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे माल की जांच की। खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जांचने के लिए पेड़ा, एसएमपी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और चांदी के वर्क के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि इनमें से किसी में मानकों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

विधायक अमन गिरी के प्रयास से गोला विधानसभा को मिली पाँच नई सड़कों की सौगात ये खबर भी पढ़े : विधायक अमन गिरी के प्रयास से गोला विधानसभा को मिली पाँच नई सड़कों की सौगात

निरीक्षण के दौरान करीब 200 किलो मिठाई ऐसी जगह और ऐसी स्थिति में रखी मिली, जिसे अधिकारियों ने इंसानों के खाने के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त माना। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए थी। उसे नष्ट करा दिया गया। जांच के दौरान 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल भी खराब मिला। इसकी अनुमानित कीमत 40,860 रुपए बताई गई है। टीम ने तेल को सीज कर दिया और इसके नमूने भी लिए। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि तेल में किस तरह की गड़बड़ी थी।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक से खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फैक्ट्री बंद करा दी गई।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

चिराग तले अंधेरा, रजिस्ट्री ऑफिस पर लाखों बकाया; काटी बिजली

गर्मी से परेशान हुए लोग, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई बिजली लखनऊ। सरोजनी नगर राज्य सरकार को...