विरासत से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : अभिजात

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें हैं। इनके संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और निजी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
अमृत अभिजात ने बताया कि पर्यटन नीति-2022 के तहत हेरिटेज सर्किट की पर्यटन इकाइयों को पूंजी निवेश पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी, स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत छूट और पांच प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जा रही है। रोजगार बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि 1950 से पहले बने पुराने किले, हवेलियां, कोठियां और महल बिना उनकी वास्तुकला बदले हेरिटेज होटल के रूप में चलाए जा सकते हैं। प्रदेश में अब तक पांच हेरिटेज होमस्टे के आवेदन और एक प्रमाणित इकाई है। वहीं 37 हेरिटेज होटल के आवेदन आए हैं और 14 इकाइयां प्रमाणित हो चुकी हैं। कुल 15 हेरिटेज पर्यटन इकाइयों को प्रमाणपत्र मिल चुका है, जिनमें 588.21 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। 
उन्होंने बताया कि  बिठूर की बारादरी, झांसी का रघुनाथ राव पैलेस, ललितपुर का बालबेहट किला और महोबा का मस्तानी महल शामिल हैं। साथ ही आगरा, लखनऊ, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या को डेस्टिनेशन वेडिंग के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामायण, बौद्ध, कृष्ण-ब्रज, सूफी और हेरिटेज सर्किट के साथ अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और कुशीनगर में पर्यटन निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। अनमोल शर्मा और कप्तान तेजस्वी दहिया की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत...
खेल 
अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में बढ़त...
कारोबार 
शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

वॉशिंगटन। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की सुविधाओं और निगरानी उपकरणों...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

गढवा। जमीन के विवाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।  गढवा जिले के डंडई...
झारखंड 
जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल