रक्षामंत्री का तीन दिप्वसीय लखनऊ प्रवास 28 से
लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 28 अगस्त को शाम वह लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से भेंट करेंगे। 29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे रक्षा मंत्री बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहा स्थित फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करने के साथ ही प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।
30 अगस्त को सुबह 10:55 बजे रक्षा मंत्री दिलकुशा लॉन में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगो। दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण के बाद शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
