यूजीसी-नेट जून 2026: एनटीए जल्द जारी करेगा आंसर-की और नतीजे
परीक्षार्थियों को सलाह, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
नई दिल्ली। यूजीसी-नेट समेत कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इन परीक्षाओं के फाइनल आंसर-की और परिणाम जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाली है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी-नेट जून 2026 के फाइनल आंसर-की और परीक्षा परिणाम जारी करेगी। इसके साथ ही काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर-नेट), आईसीएआर पीजी और ऑल इंडिया कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (पीएचडी) 2026 के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, यूजीसी-नेट के सभी 84 विषयों की फाइनल आंसर-की और परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नतीजे जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
