नेपाल: भोटेकोशी बाढ़ में बैंक की 9 शाखाए बहीं, 26 कर्मचारियों से संपर्क नहीं

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

काठमांडू, । भोटेकोशी बाढ़ की चपेट में कमर्शियल बैंक की नौ शाखाएं भी आई हैं। नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि रसुवा में इन शाखाओं में काम करने वाले लगभग 26 कर्मचारियों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। एसोसिएशन का कहना है कि टेलीफोन लाइनें खराब होने और बिजली न होने के कारण संपर्क करने में दिक्कतें आ रही हैं।

एसोसिएशन के अनुसार, रसुवा में माछापुछ्रे, नबिल, सनिमा, लक्ष्मी सनराइज, हिमालयन, प्रभु, ग्लोबल आईएमई, इन्वेस्टमेंट मेगा और एनएमएबी बैंक की शाखाएं थीं। कान्तिपुर टाइम्स ने बताया कि बैंकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कोइराला ने जानकारी दी कि इन शाखाओं में काम करने वाले 26 कर्मचारियों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

राहुघाट हाइड्रोपावर का निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन ये खबर भी पढ़े : राहुघाट हाइड्रोपावर का निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन

बुधवार तड़के अचानक नेपाल की भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा और उसने बाढ़ का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई पुल, प्रोजेक्ट्स और इमारतें भरभरा कर गिरने लगीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस त्रासदी में अब तक कुल 25 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 1 रसुवा में, 7 नुवाकोट में (3 महिलाएं और 4 पुरुष), 6 धाडिंग में (3 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 अज्ञात व्यक्ति), 4 गोरखा में (2 पुरुष और 2 अज्ञात व्यक्ति) और गोरखा की ओर त्रिशूली नदी के किनारे छह शव मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि गंडकी ग्रामीण नगर पालिका-8 के धावादिघाट में त्रिशूली नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है।

पुलिस अलग-अलग जिलों में बाढ़ की चपेट में आने वाले घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ज़रूरी बचाव और खोज अभियान चला रही है, और कई जगहों पर रास्ते की रुकावटें हटा रही है।

रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य के लिए काठमांडू हवाई अड्डे से 49 बचाव उड़ानें भरी गईं। काठमांडू हवाई अड्डे पर स्थित आरसीसी कार्यालय के अनुसार, बुधवार शाम 5:20 बजे तक निजी और सरकारी हेलीकॉप्टरों ने धुंचे, तिमुरे, स्याफ्रुबेसी, मैलुंग, त्रिशूली और धाडिंग इलाकों में बचाव और राहत पहुंचाने के लिए उड़ान भरी।

वहीं, इस विपत्ति में भारत ने पड़ोसी देश की हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह से फोन पर बात की और कहा, "इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।"

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सपा के सात बागियों में बढ़ायी भाजपा की टेंशन 

लखनऊ । चुनाव आयोग का भले ही यूपी के विधानसभा चुनाव का डंका न बजा हो लेकिन यहां पर सरगर्मियां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा के सात बागियों में बढ़ायी भाजपा की टेंशन 

महिला की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के निजी अस्पताल में दो माह पूर्व हुए आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, की ओर से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली...
उत्तर प्रदेश 
व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क क्षतिग्रस्त लखनऊ। बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पीएम एफएमई योजना के माध्यम से महिलाओं की...