वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स की तरह इलाज व एनसीए भवन की मांग की

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखलऊ। दिल्ली एम्स में वरिष्ठ नागरिकों के इलाज के लिए मानसिक रोग विभाग, आर्थोपेडिक विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी विभाग और सर्जरी विभाग जैसी सुविधाएं दी जा रही है। ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में हमें सुविधा दी जाएं। ये बातें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने कही।

उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर दिल्ली एम्स की भांति उत्तर प्रदेश में एनसीए भवन स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का पत्र जगत प्रसाद नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रतापराव गणपतराव जाधव राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय पुण्य सलिला श्रीवास्तव सचिव भारत सरकार को भी भेजा गया है। इं. हरिकिशोर तिवारी ने पत्र में कहा है कि अभी प्रदेश सरकार ने एक अच्छा कदम उठाते हुये 70 वर्ष के ऊपर के नागरिको को भी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़ कर इलाज कराने का निर्णय लिया है।

पूर्व से ही बीपीएल नागरिक एंव प्रदेश के राज्य कर्मचारी तथा अब सभी शिक्षक एंव अन्य कर्मचारी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की पात्रता की श्रेणी में ले लिये गये है। परन्तु स्वास्थ्य व्यवस्था इतने अधिक नागरिको के लिये पर्याप्त नही हो पा रही है जिससे मरीज भटकते रहते हैं। विशेष कर 80 वर्ष से ऊपर कार्मिक मरीजो को भी काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अभी मैं दिल्ली एम्स में गया था।

वहा पर नेशनल सेन्टर फाॅर ऐजनिग स्थापित है। यह खास तौर पर वृद्धजनों के लिए समर्पित बहुमंजिला रिसर्च एंड ट्रीटमेंट के लिये बनाया गया है। इसकी मुख्य विशेषतायें यह है कि जेनेटिक केयर एक ही छत के नीचे वृद्धजनों को सभी जरूरी इलाज मुहैया कराना है। ताकि उन्हें एम्स के अन्य विभागो के चक्कर लगा कर इलाज ना कराना पड़े। जेनेटिक मेडिसिन विभाग बुजुर्गों की देखभाल का मुख्य केन्द्र है।इसमें मानसिक रोग विभाग, आर्थोपेडिक विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी विभाग और सर्जरी विभाग जैसी सुविधाएं दी गई है।

डीजीपी सख्त: अपराध पर रोजाना नजर, फेक न्यूज पर एक्शन ये खबर भी पढ़े : डीजीपी सख्त: अपराध पर रोजाना नजर, फेक न्यूज पर एक्शन

भूलने की बीमारी और अल्जाइमर पीड़ित बुजुर्गो के लिये विशेष व्यवस्था है। बुजुर्गों के सुनने की समस्या की अलग व्यवस्था है। यहा विश्व स्वास्थ्य संगठन का सहयोगी केन्द्र) भी है। यहां उम्र बढ़ने के वैज्ञानिक कारणों वृद्धावस्था और बीमारियों पर बड़े स्तर पर रिसर्च और डाक्टरों की ट्रेनिंग होती है इस के लिए 200 बैड रिजर्व किये गये है। उन्होंने अपनं पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि उप्र. में भी बड़े-बड़े संस्थानो एम्स, मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान, राम मनोहर लोहिया संस्थान आदि में एम्स दिल्ली की भांति एनसीए भवन की स्थापित किए जाने की मांग की है।
 
लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सपा के सात बागियों में बढ़ायी भाजपा की टेंशन 

लखनऊ । चुनाव आयोग का भले ही यूपी के विधानसभा चुनाव का डंका न बजा हो लेकिन यहां पर सरगर्मियां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा के सात बागियों में बढ़ायी भाजपा की टेंशन 

महिला की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के निजी अस्पताल में दो माह पूर्व हुए आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, की ओर से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली...
उत्तर प्रदेश 
व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क क्षतिग्रस्त लखनऊ। बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पीएम एफएमई योजना के माध्यम से महिलाओं की...