काकोरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के करीमाबाद बड़ा गांव में घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।मृतक की पहचान मो. कालिम पुत्र रमजान, निवासी सरावहा गांव, थाना माखी, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से कालिम को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं परिवार में गहरा आक्रोश होने के चलते परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह की मौजूदगी में परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से पंचनामा भरकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
