स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

— नोएडा में 14 और मेरठ में 10 मामले सामने आए

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वाइन फ्लू की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र जारी कर स्वाइन फ्लू के मामलों की लगातार समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है। इन संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है।

सरकार ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किये हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा में 14 और मेरठ में 10 मामलों का पता चला है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू से संबंधित मामलों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों की स्थिति की नियमित निगरानी और आवश्यकता के अनुसार तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों, जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की भी लगातार समीक्षा की जाए।

डिप्टी सीएम ने विशेष रूप से गंभीर मरीजों की समय रहते पहचान और तत्काल चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों की स्थिति बिगड़ने से पहले उनकी पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि गंभीर परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।उन्होंने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही स्वाइन फ्लू से संबंधित मामलों की सूचना एवं फॉलोअप व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति की नियमित समीक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

80 हजार फॉलोवर्स, उमैर खान के अभिनय का बढ़ रहा जलवा  ये खबर भी पढ़े : 80 हजार फॉलोवर्स, उमैर खान के अभिनय का बढ़ रहा जलवा

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, जांच एवं उपचार की सुविधाएं और दुरुस्त रखी जाएं। मरीजों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर जिलों से मिलने वाली सूचनाओं की समीक्षा की जा रही है और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

फिरोजाबाद, जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक...
विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

   फिरोजाबाद, जनपद के टूण्डला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल...
टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी