गोद लिए गए टीबी मरीजों को वितरित की पुष्टाहार पोटली

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ की ओर से 50 गोद लिए गए टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तीन मरीजों को पुष्टाहार पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह शेट्टी, बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बी.के.एस. चौहान तथा एचओडी डॉ. एके. गुप्ता की उपस्थिति में टीबी मरीजों को पुष्टाहार पोटली प्रदान की गई।
सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी के उपचार के साथ मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी बेहद आवश्यक है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को नियमित रूप से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें।
बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बीके.एस. चौहान ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है,लेकिन नियमित दवा, चिकित्सकीय देखरेख और पौष्टिक आहार के माध्यम से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा टीबी मरीजों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में विपिन कुमार, राजकमल, प्रशांत बाजपेई एवं दयाशंकर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

फिरोजाबाद, जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक...
विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

   फिरोजाबाद, जनपद के टूण्डला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल...
टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी