केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— युवा चिकित्सकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां: डॉ0 सूर्यकान्त

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ0 मृदुल त्रिपाठी को ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी ट्रैवल ग्रांट के लिए चयनित किया गये है। यह सम्मान उन्हें 9वीं वार्षिक पैक्स 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्राप्त हुआ है। सांस के रोगों पर आधारित यह अंतराष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ है। पैक्स श्वसन रोगों के क्षेत्र में देश-विदेश के विशेषज्ञों का एक प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मेलन है, इसमें पल्मोनरी  मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, एलर्जी, अस्थमा, टीबी, स्लीप मेडिसिन और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी जैसे विषयों पर नवीनतम शोध, दिशा-निर्देश और तकनीकी प्रगति साझा की जाती है। यह मंच युवा चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को अपने कार्य को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्रदान करता है।

पैक्स 2026 में देश-विदेश से आये सैकड़ों शोध-पत्रों में से पाँच सर्वोच्च पुरस्कार अत्यंत प्रतिस्पर्धी माने जाते हैं। इनमें से सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के रूप में ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी ट्रैवल ग्रांट प्रदान किया जाता है। ट्रैवल ग्रांट एक वित्तीय सहायता है, जो शोधकर्ता या छात्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने और अपना शोध प्रस्तुत करने हेतु प्रदान की जाती है। इसमें ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पंजीकरण, यात्रा तथा रहने आदि के लिए अनुदान पैक्स फाउंडेशन द्वारा डॉ0 मृदुल त्रिपाठी को प्रदान किया जायेगा। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नवम्बर 2027 में लंदन यूके में प्रस्तावित है। डॉ0 मृदुल त्रिपाठी को यह उपलब्धि उनके शोध प्रस्तुतीकरण “हाइपरकैपनिक रेस्पिरेटरी फेलियर के साथ भर्ती मरीजों में नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन के फेल होने के लिए जिम्मेदार कारणों पर शोध” विषय पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गई। यह अध्ययन गंभीर सांस रोगियों के उपचार में नये दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है और गहन चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं है, बल्कि विभाग की सामूहिक मेहनत और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने विभागाध्यक्ष प्रो0 सूर्यकान्त तथा विभाग के सभी चिकित्सा शिक्षको, सहकर्मी रेज़िडेंट्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग और समर्पण के बिना यह शोध संभव नहीं हो पाता।
विभागाध्यक्ष डॉ0 सूर्यकान्त ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल डॉ0 मृदुल त्रिपाठी एवं डॉ0 तुषार सरीन के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रोगी देखभाल में निरंतर प्रगति का भी प्रतीक है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो0 सोनिया नित्यानंद ने भी डॉ0 मृदुल त्रिपाठी एवं डॉ0 तुषार सरीन तथा विभाग को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।  

आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई  ये खबर भी पढ़े : आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

कौशाम्बी। जिले में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज पटेल का...
उत्तर प्रदेश 
मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बाराबफात की व्यवस्थाओं को लेकर निकलने वाले जुलूस...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

फिरोजाबाद, जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक...
उत्तर प्रदेश 
विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

फिरोजाबाद, जनपद के टूण्डला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल...
उत्तर प्रदेश 
टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक...