आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लाभार्थी से हो सकती है दस गुना वसूली 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। प्रदेश सरकार रेवड़ियों की तरह हर किसी को आयुष्मान की सुविधा दे रही है। इसी कारण यूपी में करीब 6 करोड़ लोगों का पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। अब इसके दुरुपयोग की खबरे आ रही है। इसे लेकर केन्द्र सरकार ने बिना इलाज एवं गलत बिल लगाकर भुगतान लेने वालों एवं लाभार्थी पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 
आयुष्मान योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि नियमों का उल्लंघ करने, लाभार्थी से अवैध वसूली, बिना इलाज के बिल लगाना, गलत लाभार्थी के नाम पर इलाज दर्ज करना, अनावश्यक इलाज या तय मानकों का पालन नहीं करने पर अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों को आपत्तिजनक कार्यप्रणाली विरोधी दिशानिदेर्शों की जानकारी दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि अस्पताल पहले से ही नियमों को समझें और अपने स्तर पर कमियों को दूर करें, ताकि मरीजों को परेशानी न हो और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। उन्होंने बताया कि सभी सूचीबद्ध अस्पताल कार्यप्रणाली संबंधी दिशानिर्देश बेबसाइड पर डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों को अपने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, बिलिंग कर्मचारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी इन नियमों की जानकारी देनी होगी। पहली बार नियम तोड़ने पर राशि का पूर्ण रिफंड तथा अवैध भुगतान की राशि का पांच गुना दंड वससूला जायेगा।  दोबारा उल्लंघन पर क्लेम निरस्तीकरण एवं चिकित्सालय का निलंबन तथा तीसरी बार उल्लंघन पर डी-एम्पैनलमेंटब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा सकती है। सचीज की  सीईओ अर्चना वर्मा ने सभी सूचीबद्ध चिकित्सालयों से आपत्तिजनक कार्यप्रणाली विरोधी दिशानिदेर्शों को अपने दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने की अपील की है। प्रत्येक चिकित्सालय अपने स्तर पर  सुनिश्चित करें कि चिकित्सकीय, नर्सिंग, बिलिंग एवं प्रशासनिक स्टाफ को योजना के सभी नियमों की जानकारी होनी चाहिए। 

खेरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब ये खबर भी पढ़े : खेरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।...