नागेश्वर धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
सावन माह भगवान भोलेनाथ की उपासना और आराधना के इस पावन अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कुमार पाण्डेय
शहनूर अली
निघासन खीरी।। 25 अगस्त तरुणमित्र नगर पंचायत निघासन के रकेहटी स्थित शिवपुरी वार्ड में श्री नागेश्वर धाम एवं पंचमुखी हनुमान जी मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ एवं पंचमुखी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की।
आयोजनकर्ता चन्द्रकेश लोक कल्याण समिति के प्रबंधक श्री देवेंद्र कुमार पांडेय जी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों पदाधिकारीयों ने सभी के सहयोग से रुद्राभिषेक कार्यक्रम उपरांत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पाठ में सहभागिता की और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजनकर्ता देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना एवं आराधना के इस पावन अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान जी एवं महादेव के दर्शन किए। इसके बाद दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह, गायत्री मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर विनोद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी, किसान नेता जसपाल पल्ला, खैरटिया के प्रधान प्रगट सिंह, तहसील बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रकेश मिश्रा सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
आयोजकों ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
