विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

फिरोजाबाद, जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप- सी के पद पर चयनित 41 अभ्यर्थियों को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मेयर कामिनी राठौर, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, उपनिदेशक कृषि सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किये गये
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि हमारे जनपद को 41 प्राविधिक सहायक मिले हैं। जो तकनीकी व्यवस्था से किसान भाइयों को उन्नतशील खेती करने के तरीके बताएंगे। जिससे हमारा जनपद गौरवशील बनेगा, उन्होंने तकनीकी सहायकों से कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आप सभी को रक्षाबंधन के त्योहार पर यह नियुक्तियां तोहफे में दी है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़कर भागीदारी करनी होगी और आप अपने कार्यों और दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें।
इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा और सुना गया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
