बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र स्थित खड़ेहीजार गांव में बारिश के दौरान हादसा हो गया। कच्ची दीवार और दरवाजा अचानक भर-भराकर गिरने से मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मंगलवार काे पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी बरदानी कुशवाहा अपने बेटे पवन (10) के साथ घर के दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक कच्ची दीवार ढह गई और पिता-पुत्र दोनों मलबे की चपेट में आ गए।

बरदानी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन पवन दीवार और दरवाजे के मलबे में दब गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पवन को मलबे से बाहर निकाला गया।

   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा ये खबर भी पढ़े :  बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा

परिजन उसे निजी वाहन से छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पवन पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।

उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार के पास कृषि भूमि भी नहीं है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

उपनिरीक्षक मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

वहीं, सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने मंगलवार को बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में मौत दैवीय आपदा के कारण होना पाया जाता है तो मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छात्रहित में जेल सरकारी ज़ुल्म- सपा

शुभम लोहिया की जेल से रिहाई पर सपा नेताओं ने शुभम लोहिया का माला पहनाकर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश 
छात्रहित में जेल सरकारी ज़ुल्म- सपा

आरआरबी का रिकॉर्ड मुनाफा 10,176 करोड़, कर्ज बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली। देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे अधिक 10,176 करोड़...
कारोबार 
आरआरबी का रिकॉर्ड मुनाफा 10,176 करोड़, कर्ज बढ़ाने पर जोर

अकाने पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ जापान, आईसीसी का समर्थन जारी

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अध्यक्ष और जापानी नागरिक तोमोको अकाने पर अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
अकाने पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ जापान, आईसीसी का समर्थन जारी

बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र स्थित खड़ेहीजार गांव में बारिश के दौरान हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

जेपीएनआईसी को 35 साल के लिए लीज पर दिया गया  

कैबिनेट की हरी झंडी,दो साल में शुरू होगा संचालन
जेपीएनआईसी को 35 साल के लिए लीज पर दिया गया  

उत्तर प्रदेश

छात्रहित में जेल सरकारी ज़ुल्म- सपा

शुभम लोहिया की जेल से रिहाई पर सपा नेताओं ने शुभम लोहिया का माला पहनाकर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश 
छात्रहित में जेल सरकारी ज़ुल्म- सपा

बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र स्थित खड़ेहीजार गांव में बारिश के दौरान हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बाराबफात की व्यवस्थाओं को लेकर निकलने वाले जुलूस...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

कौशाम्बी। जिले में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज पटेल का...
उत्तर प्रदेश 
मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत