विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - ग्रामीण नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा में विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), बस्ती के सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। टीम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल शैलजा पाण्डेय, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीतीश कुमार श्रीवास्तव तथा पैरालीगल वालेंटियर बृजबासी लाल शुक्ला, प्रसाद मौर्या, अरविन्द कुमार यादव, अनिल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, आरटीआई सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी विधिक समस्या की स्थिति में DLSA से संपर्क कर उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। जिसमें पैरालीगल वालंटियर टीम भी लोंगो को विधिक जानकारी दी।
ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई लोग अपने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता का लाभ नहीं उठा पाते। संस्था का प्रयास ऐसे लोगों तक सही कानूनी जानकारी पहुंचाकर उन्हें न्याय की प्रक्रिया से जोड़ना है।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव सच्चिदानंद शुक्ल, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पटेल, वालेंटियर अब्दुर रहीम और दिलीप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में ग्राम पंचायत डारीडीहा के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा के प्रभारी सुजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा

  संत कबीर नगर,   खलीलाबाद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा

डीएम द्वारा कृषि विभाग में चयनित 36 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा कृषि विभाग में चयनित 36 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

बालकनी में फंदा लगाकर बैठा युवक, मुकदमा दर्ज होने के बाद नीचे उतरा

ग्राम प्रधान और सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नीचे उतरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बालकनी में फंदा लगाकर बैठा युवक, मुकदमा दर्ज होने के बाद नीचे उतरा

सूखे की रोकथाम के लिए दुनिया बदले रणनीति लचीलेपन पर जोर: भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन (यूएनसीसीडी) के कॉप 17 में वैश्विक स्तर पर सूखे से निपटने...
राष्ट्रीय 