रास्ते के विवाद में युवक की पीटकर हत्या

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र में महसो ग्राम पंचायत के पूरब टोला में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की देर रात हुई।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई के भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

क्षेत्राधिकारी रुधौली शिव प्रताप सिंह ने बताया कि महसो ग्राम पंचायत के पूरब टोला निवासी मनीष पांडेय का गांव के कुछ लोगों से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मनीष पर चारपाई के पाट से हमला कर दिया। हमले में मनीष के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मनीष ने दम तोड़ दिया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 105वीं जयंती समारोह आयोजन ये खबर भी पढ़े : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 105वीं जयंती समारोह आयोजन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की खबर के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गांव से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी रुधौली शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधि कार्रवाई की जाएगी अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया