ऑपरेशन ब्लैक हॉक में हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 'ऑपरेशन ब्लैक हॉक' में अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान ब्यूरो ने करीब 18.6 किलोग्राम से अधिक कच्ची हेरोइन जब्त की है, जबकि अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों के अधिकारियों ने लखनऊ के पास चलाए गए अपने अभियानों में 'ऑपरेशन ब्लैक हॉक' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस अभियान में कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की गई। इस दौरान अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्य प्रदेश इकाई को पूर्वोत्तर क्षेत्र से लखनऊ की ओर मादक पदार्थों की आवाजाही के संबंध में सटीक खुफिया जानकारी मिली थी।

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

इसके बाद सीबीएन की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों की संयुक्त टीमों ने 20-21 अगस्त की दरम्यानी रात सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर घेराबंदी की। अलग-अलग टोल प्लाजा पर लगातार निगरानी के बाद सीबीएन के एक दल ने 21 अगस्त को लखनऊ के पास असम नंबर की एक कार को रोका।

मंत्रालय ने कहा कि लखनऊ स्थित सीबीएन कार्यालय में तकनीकी सहायता की मदद से कार की ईंधन टंकी को खोला गया, जिसके भीतर 25 वाटरप्रूफ पैकेट मिले। इनमें 16.46 किलोग्राम कच्ची हेरोइन थी। इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक एक अन्य कार्रवाई में सीबीएन की उत्तर प्रदेश इकाई को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी से पता चला कि एक भारी ट्रक सिलीगुड़ी-लखनऊ मार्ग पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

सीबीएन की अधिकारियों की टीमों ने कई टोल प्लाजा पर ट्रक की निगरानी की और बाद में बाराबंकी के पास उसे रोक लिया।

वाहन की व्यवस्थित तलाशी के दौरान उसके बॉडी फ्रेम के भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खांचे में छिपाकर रखी गई 2.16 किलोग्राम कच्ची हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

मंत्रालय ने बताया कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ उत्तर-पूर्वी राज्य से आया था और उत्तर प्रदेश में खपत के लिए तस्करी किया जा रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि पूर्वोत्तर में कच्ची हेरोइन की आपूर्ति करने वाले स्रोतों का पता लगाने और इससे जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि इन तीनों संदिग्धों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों परिवहन वाहनों और मादक पदार्थों की पूरी खेप को जब्त कर लिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया