भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को टूट गया।

पूल-ई के अपने अंतिम मुकाबले में भारत को अर्जेंटीना ने 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पूल में अंतिम स्थान पर रही और अब उसे 7वें-8वें स्थान के लिए मुकाबला खेलना होगा।

वागेनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहद आक्रामक शुरुआत की और पहले छह मिनट के भीतर 2-0 की बढ़त बना ली।

भोपाल की अपर लेक पर शुरू होगी ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ ये खबर भी पढ़े : भोपाल की अपर लेक पर शुरू होगी ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’

भारत के लिए सुखजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एक गोल दागा। हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआती रक्षात्मक चूक और अर्जेंटीना के तेज हमलों ने मुकाबले में निर्णायक अंतर पैदा कर दिया।

अर्जेंटीना की ओर से जोआक्विन टोस्कानी और निकोलस डेला टोरे ने शुरुआती गोल किए। इसके बाद सुखजीत ने 10वें मिनट में भारत का खाता खोलकर स्कोर 2-1 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में टॉमस डोमेन ने दो गोल कर अर्जेंटीना की पकड़ मजबूत की, जबकि लुकास टोस्कानी ने एक और गोल कर टीम को 5-1 से आगे पहुंचा दिया।

अंतिम क्वार्टर में भारत ने जोरदार वापसी की कोशिश की। 58वें मिनट में सुखजीत ने अपना दूसरा गोल किया और इसके तुरंत बाद हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल दिया। इसके बावजूद भारतीय टीम 5-3 की हार से नहीं बच सकी।

अर्जेंटीना छह अंकों के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है, जबकि भारत की नजर अब टूर्नामेंट में 7वां स्थान हासिल करने पर होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया