भोपाल की अपर लेक पर शुरू होगी ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’

16 अगस्त तक 12 राज्यों के करीब 100 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेलर्स दिखाएंगे दमखम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर देश के बड़े वाटर स्पोर्ट्स आयोजनों का केंद्र बनने जा रही है।

यहां अपर लेक स्थित बोट क्लब के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में आज मंगलवार से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप (रैंकिंग) 2026’ का आयोजनत किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि 16 अगस्त तक चलने वाली छह दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली सेलर्स अपनी रफ्तार, संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रैंकिंग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों और विभिन्न प्रतिष्ठित क्लबों से करीब 100 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में निवेशकों से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में निवेशकों से करेंगे संवाद

प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती हुई प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अपर लेक की अनुकूल परिस्थितियों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

वाइआई के तकनीकी मार्गदर्शन में होगा आयोजन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित करने के लिए यॉटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (वाइआई) का तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। वाइआई के 12 ज्यूरी मेंबर्स एवं पदाधिकारी आयोजन के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं।

प्रतियोगिता के संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं और निर्णयन की प्रक्रिया में वाइआई की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ अधिकारी भी आयोजन से जुड़े रहेंगे।

मध्य प्रदेश याटिंग एसोसिएशन का रहेगा समन्वय
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संचालन में मध्य प्रदेश याटिंग एसोसिएशन का विशेष समन्वय रहेगा।

आयोजन के माध्यम से प्रदेश में सेलिंग एवं अन्य वाटर स्पोर्ट्स को और अधिक प्रोत्साहन देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में पहचान बना रहा भोपाल
अपर लेक पर लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से भोपाल ने देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

विदेशी विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार हो रहे चैंपियन
मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के विदेशी प्रशिक्षकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीक, फिटनेस, रणनीति और प्रतियोगिता के दबाव से निपटने की क्षमता पर निरंतर काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा एक्सपोजर
‘राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ जैसे आयोजनों से मध्यप्रदेश के युवा खिलाड़ियों को देश के शीर्ष सेलर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

भोपाल में 11 अगस्त से अपर लेक पर शुरू होने वाली यह चैम्पियनशिप न केवल देशभर के शीर्ष सेलर्स के कौशल और रफ्तार की परीक्षा होगी, बल्कि भोपाल की वाटर स्पोर्ट्स क्षमताओं और मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर बनेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

सातारा (महाराष्ट्र)। पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर और फिर...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी....

गुवाहाटी। असम में अब भी बाढ़ से 10 जिलों की 126431 आबादी प्रभावित है। इस दौरान एक और शव मिला...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी....

राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर जमकर बरस रहा है। प्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार को भारी से...
राजस्थान 
राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन