देवेंद्रनाथ महतो से अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल पर की बात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची (झारखंड)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्र नेता और सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो से मंगलवार देररात वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बातचीत के दौरान दीपके ने महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी देररात सदर अस्पताल पहुंचे।

विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र ये खबर भी पढ़े : विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

उन्होंने चिकित्सकों से देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने चिकित्सकों से महतो के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने को भी कहा।

डुमरी विधायक जयराम महतो भी देररात अस्पताल पहुंचे और देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो की भूख हड़ताल का आज 10वां दिन और आंदोलन का 18वां दिन है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महतो के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और आंदोलनकारी छात्रों में भी चिंता बनी हुई है। आंदोलन से जुड़े छात्रों का कहना है कि महतो की स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से बातचीत के माध्यम से मांगों का समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बालोद / रायपुर। बालोद जिले के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच आज मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट...
छत्तीसगढ़ 
बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

नई दिल्ली। संसद में जब केंद्र सरकार ने बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत देश के 773...
राष्ट्रीय 
ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान उन...
राष्ट्रीय 
सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

छात्र आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद, पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
 झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान उग्रवादी संगठनों से जुड़े...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल