रांची : आज विधानसभा घेराव की तैयारी, प्रदर्शनस्थल पर जुटने लगे छात्र

प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा

ची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हो रहे हैं और कई छात्र रात स्टेडियम परिसर में ही रात गुजार रहे हैं।

स्टेडियम परिसर में छात्रों की बढ़ती भीड़ साफ दिखाई दे रही है। कई छात्र वॉलीबॉल कोर्ट और अन्य स्थानों पर आराम करते नजर आए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव में भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। खास तौर पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र अड़े हुए हैं।

भर्ती आंदोलन: देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला ये खबर भी पढ़े : भर्ती आंदोलन: देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 16 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई, जिसमें सरकार ने कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार किया।बैठक में छात्रों के विरोध और अनियमितताओं के आरोपों को देखते हुए 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा, विवादित वेंडर एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित पूर्व परीक्षाओं में वित्तीय लेनदेन के आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने पर भी सरकार सहमत हो गई।

हालांकि, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग सरकार ने नहीं मानी। सरकार ने इस परीक्षा से जुड़े आरोपों की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों में नाराजगी बनी हुई है और उन्होंने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।राज्य सरकार का कहना है कि छात्रों की कई प्रमुख मांगें पहले ही स्वीकार की जा चुकी हैं और सीजीएल परीक्षा को रद्द करना संभव नहीं है। सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील भी की है।

इस बीच, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और धांधलीमुक्त बनाने के लिए सरकार व्यापक नीतिगत सुधार लागू करेगी। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों के साथ छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।वार्ता के दौरान मंत्रियों ने अनशनरत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने फिलहाल अनशन जारी रखने का फैसला किया है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

सोयाबीन की खेती: सोयाबीन की खेती के लिए आपको सही किस्में अपनाना जरूरी है. जानिए सोयाबीन की उन बढ़िया वैरायटीज...
खेती-बाड़ी 
सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

  सोना  और चांदी : सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। छोटी...
कारोबार 
अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

बालोतरा :राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के डर से खेत में...
विचार मित्र 
 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
उत्तर प्रदेश 
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन