इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी

शाहजहांपुर‌। अंजुमन गुलामाने ताजुश्शरिया के तहत सालाना 108 वां उर्स-ए-आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिल-ए-बरेलवी रहमतुल्लाह तआला अलैह अकीदत व एहतराम से मनाया गया। इस दौरान उलेमा ने आला हजरत की तालीमात पर अमल करने और ईमान व अकीदे को बचाने की नसीहत की। रविवार को मोहल्ला एमन जई जलाल नगर स्थित मलको वाली एक मीनार मस्जिद में उर्स की महफिल का आगाज मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने तिलावत-ए-कुरआन से किया। हाजिरीन से खिताब करते हुए मुख्य वक्ता आलिम-ए-दीन हाफिज मेहराब हुसैन रजवी ने कहा कि इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है। उन्होंने आगे कहा कि तमाम उलमा ए अहले सुन्नत ने आला हजरत को अपना इमाम और पेशवा माना है।

आप एक सच्चे आशिक-ए-रसूल थे। हाफिज इमरान रजा कादरी ने कहा कि आज के इस दौर में अपने ईमान व अकीदे को बचाने के लिए आला हजरत के दामन से वाबस्ता होना जरूरी है। इस दौरान हाफिज रियासतुल्ला, हाफिज मोहम्मद अयान रजा, मोहम्मद नवाज रजा, मोहम्मद हस्सान रजा, गुफरान रजा ने नात व मनकबत पेश की। सलातो सलाम के बाद मुल्क व मिल्लत की खुशी व सलामती की दुआ की गई। महफिल में खलीफा ताजुश्शरिया हाफिज फिरासत उल्ला खां रजवी, मौलाना अमानत उल्ला खां नूरी, हाजी अयूब हसन खां, हाजी उसमान, चमन खां, मुनीर रजा अजहरी, रईस अहमद, शहरान साबरी, दिलशाद हुसैन, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद हारून, मेराज शम्सुद्दीन, शरफद्दीन, कैफ रजा, अरबाज रजा, मोहम्मद अली हुसैन आदि मौजूद रहे।

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा  ये खबर भी पढ़े : स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

  सोना  और चांदी : सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। छोटी...
कारोबार 
अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

बालोतरा :राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के डर से खेत में...
विचार मित्र 
 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए लिखा, ''जो खेलेगा, वो खिलेगा
राष्ट्रीय  खेल  राज्य 
कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...