चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बालोतरा :राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के डर से खेत में पांच लाख रुपये दबाकर रखना यहां के एक किसान को भारी पड़ गया। मकान बनाने के लिए प्लॉट बेचकर मिले पांच लाख रुपये किसान ने सुरक्षा के लिहाज से खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे। बाद में वह पैसे निकालने पहुंचा, लेकिन वह जगह ही भूल गया। करीब एक साल बाद खेत में जुताई के दौरान नोटों से भरी थैली जमीन से बाहर निकली तो किसान और उसके परिवार के होश उड़ गए। थैली में रखे अधिकांश नोट नमी और दीमक के कारण बुरी तरह खराब हो चुके थे।

 

विदेशी शक्तियों और भितरघातियों की जुगलबंदी विफल: डा. रवीन्द्र अरजरिया ये खबर भी पढ़े : विदेशी शक्तियों और भितरघातियों की जुगलबंदी विफल: डा. रवीन्द्र अरजरिया

मामला बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के नेवाई गांव का है। यहां रहने वाले करीब 50 वर्षीय किसान मांगीलाल ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने गांव में मकान बनाने के लिए अपना प्लॉट बेचा था। प्लॉट से मिले पांच लाख रुपये नकद उसने चोरी के डर से एक थैली में रखे और खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए। कुछ समय बाद जब वह पैसे निकालने खेत पहुंचा तो उसे वह जगह याद नहीं रही, जहां उसने रकम दबाई थी। काफी तलाश के बावजूद पैसे नहीं मिले। इसके बाद उसने उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उसे कभी वह रकम वापस मिल पाएगी।


नोटों के हालट देख परिवार के उड़े होश
हाल ही में खेत में बुआई के लिए जुताई करवाई गई। शुक्रवार सुबह मांगीलाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ खेत की तारबंदी ठीक करने पहुंचा था। इसी दौरान खेत में दबाई गई नोटों की थैली दिखाई दी। थैली बाहर आने के बाद जब मांगीलाल के बेटे और पत्नी ने उसे खोला तो अंदर रखे नोटों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

थैली में रखे अधिकांश 500-500 रुपये के नोट नमी और दीमक की वजह से खराब हो चुके थे। कई नोट पूरी तरह फट गए थे और कुछ नोटों को दीमक ने टुकड़ों में काट दिया। हालांकि, कुछ नोटों पर सीरियल नंबर अब भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। किसान के सामने अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि खराब हो चुकी इस रकम को किस तरह बदला जाए।


बैंक पहुंचा किसान, नहीं बदले गए नोट
मांगीलाल खराब नोट लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई शाखा पहुंचा, लेकिन नोटों की स्थिति देखकर बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह बालोतरा की मुख्य शाखा भी पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे तत्काल राहत नहीं मिली।

बैंक कर्मचारियों ने किसान को बताया कि जिन नोटों के सीरियल नंबर स्पष्ट हैं, उनके बदलने की प्रक्रिया के लिए जयपुर जाना पड़ सकता है। किसान के अनुसार, वह अनपढ़ है और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, ऐसे में जयपुर जाकर नोट बदलवाने की प्रक्रिया पूरी करना उसके लिए मुश्किल है।


पत्नी ने कहा- पहले बताते तो शायद नहीं होता नुकसान
मांगीलाल की पत्नी का कहना है कि यदि उसके पति ने उन्हें पहले बता दिया होता कि खेत में पांच लाख रुपये दबाकर रखे हैं, तो शायद रकम को सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता था और इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। अब परिवार को उम्मीद है कि खराब हुए नोटों में से जिनकी पहचान संभव है, उन्हें बैंक की प्रक्रिया के तहत बदलने का रास्ता निकलेगा।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

सना (यमन)। हूती (अंसार अल्लाह) ने लाल सागर में तनाव के बीच यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

सोयाबीन की खेती: सोयाबीन की खेती के लिए आपको सही किस्में अपनाना जरूरी है. जानिए सोयाबीन की उन बढ़िया वैरायटीज...
खेती-बाड़ी 
सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर