अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

बोले-सरकार पर लोगों को संदेह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई जानी चाहिए

मुंबई। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी ने अतीक अहमद के दिवंगत पुत्र अबान की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस परिस्थिति में यह घटना हुई है, उससे यह भरोसा नहीं होता कि मामले में पूरी तरह न्याय हो रहा है।आईएएनएस से बातचीत में घटना को लेकर अबू आजमी ने कहा कि कई स्वाभाविक सवाल खड़े होते हैं और अब तक सामने आए घटनाक्रम पर संदेह पैदा होता है।उन्होंने कहा कि कानून को बिना किसी हस्तक्षेप और बिना भेदभाव के अपना काम करने दिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, केवल निष्पक्ष और पारदर्शी जांच ही पूरे मामले की सच्चाई सामने ला सकती है और लोगों का भरोसा बहाल कर सकती है।

अबू आजमी ने कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए लेकिन जो लोग दिन के उजाले में और पुलिस की कस्टडी में गोली मरवा देते हैं, वे लोग क्या इस मामले की जांच करेंगे। इंसाफ की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। एक ही रास्ता है कोर्ट का लेकिन वहां भी संतुष्टि नहीं है। मैं ज्यादा बोलकर अवमानना नहीं करना चाहता।

बढ़े हुए हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी ये खबर भी पढ़े : बढ़े हुए हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

उन्होंने कहा कि अगर किसी के खिलाफ केस है तो उसे पकड़िए। कई लोग पकड़े गए और उन्हें सजा भी हुई है। सरकार दिखाती है कि हम बाहुबली हैं और किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अतीक अहमद और उनके परिवार के साथ जो हुआ है लोगों को शक हो रहा है कि कुछ गड़बड़ी तो नहीं है।

अबू आजमी ने कहा कि वह जेल में भी नहीं था। अपने भाई से मिलने जा रहा था और एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। ऐसे में सरकार शक के दायरे में है और निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवानी चाहिए, जिससे लोगों को संतुष्टि मि।''परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते। समय ही बताएगा कि उन्हें कोई खतरा है या नहीं, हालांकि किसी को भी कोई खतरा नहीं होना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि घटना के पीछे कौन हो सकता है, तो उन्होंने कहा, ''जब किसी की मौत पुलिस हिरासत में हुई है, तो इसके पीछे कौन हो सकता है?' समाजवादी पार्टी नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन यह संदेश देना चाहता है कि सत्ता उसके हाथ में है और वह किसी भी तरह की दबंगई या डराने-धमकाने की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्टों में इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।अबू आजमी ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, किसी विश्वसनीय और स्वतंत्र केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच कराए जाने से सभी संदेह दूर होंगे, जवाबदेही तय होगी और यह सुनिश्चित होगा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।उन्होंने दोहराया कि इस मामले की सच्चाई तभी सामने आ सकती है, जब जांच किसी भी राजनीतिक या प्रशासनिक प्रभाव से मुक्त होकर की जाए।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

सना (यमन)। हूती (अंसार अल्लाह) ने लाल सागर में तनाव के बीच यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

सोयाबीन की खेती: सोयाबीन की खेती के लिए आपको सही किस्में अपनाना जरूरी है. जानिए सोयाबीन की उन बढ़िया वैरायटीज...
खेती-बाड़ी 
सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर