हूती का यमन पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सना (यमन)। हूती (अंसार अल्लाह) ने लाल सागर में तनाव के बीच यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के नियंत्रण वाले ऐतिहासिक बंदरगाह अल-मखा पर हमला किया है।

हूती विद्रोहियों ने रविवार को बैलिस्टिक मिसाइलों और विस्फोटक से लदे ड्रोन का इस्तेमाल करके बंदरगाह परिसर को निशाना बनाया।

ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध ये खबर भी पढ़े : ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

हमले के तुरंत बाद धमाकों की आवाज सुनी गई और बंदरगाह इलाके में भीषण आग लग गई। यमन सरकार के सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि हमले में सात लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।

अरब न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने मुख्य रूप से बंदरगाह पर नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया। हमले के बाद आसमान में काले धुएं के गुबार और ऊंची लपटें उठती देखी गईं।

महत्वपूर्ण यह है कि हूती यमन का चरमपंथी, राजनीतिक और सैन्य संगठन है। यह मुख्य रूप से यमन के उत्तरी हिस्से के जैदी शिया मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करता है। इसे ईरान का सीधा समर्थन प्राप्त है। अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हूती को आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं।

यमन सरकार के सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, हमलों में चार सैनिक और तीन आम लोग मारे गए। इस दौरान यमन सरकार की वायु रक्षा प्रणाली ने हूती के 11 ड्रोन मार गिराए।

बंदरगाह के निदेशक अब्दुल मलिक अल-शराबी ने हूती के हमलों की पुष्टि की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हूती की मिसाइलें एक स्थानीय टेलीविजन केंद्र के मुख्यालय और एक सरकारी इमारत के पास भी गिरीं।

इस बंदरगाह की देखरेख करने वाले यमन के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि हमले के बाद मंत्री मोहसेन अली हैदराह की अध्यक्षता में एक आपात वर्चुअली बैठक हुई। बैठक में हमले की निंदा की गई।

हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। यमन में हिंसा का नया दौर गुरुवार को शुरू हुआ है। हूती ने मारिब और हद्रमौत में यमनी सेना के कई ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद यमन की सेना ने भी हूती के सैन्य ठिकानों पर बमबारी की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत