घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों की ध्यान से बात सुनी, उनके प्रार्थना पत्र आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं।

सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। अपनेपन के भाव मे ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

सीएम ने राष्ट्रनायकों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,बच्चों संग ली सेल्फी ये खबर भी पढ़े : सीएम ने राष्ट्रनायकों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,बच्चों संग ली सेल्फी

*गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए देंगे पर्याप्त आर्थिक सहायता*
हर बार के जनता दर्शन की तरह सोमवार को भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार पर्याप्त आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी। 

*मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा*
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

भोपाल। नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा एवं साड़ी की पारंपरिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य...
मध्य प्रदेश 
साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: विधानसभा घेराव को रांची में जुटे हजारों छात्र

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन सोमवार...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: विधानसभा घेराव को रांची में जुटे हजारों छात्र

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

उत्तर प्रदेश

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर