देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कांस्टेबलों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने रविवार की देर रात्रि में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है।

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात 24 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को विभिन्न थानों, शाखाओं और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल से थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती में बदलाव के साथ विभागीय कार्यप्रणाली को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि थाना बरहज के कांस्टेबल अभिषेक सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना मईल से हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह, कांस्टेबल पंकज गौड़ और नीरज कुमार चौहान को पुलिस लाइन भेजा गया।

थाना खुखुन्दू से कांस्टेबल जयहिन्द यादव को पुलिस लाइन भेजा गया। थाना लार से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता, महबूब खां, चन्द्रमौलेश्वर और राजकुमार यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।

थाना सलेमपुर से कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव-एक और चक्रधारी चौहान, थाना बरियारपुर से कांस्टेबल रविकान्त राजभर और नरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया।

शिक्षकों को टेट से मुक्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : शिक्षकों को टेट से मुक्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

थाना भटनी से हेड कांस्टेबल राजवंश सिंह तथा कांस्टेबल श्रीराम यादव और अमृत कुमार को लाइन भेजा गया। थाना भाटपाररानी से कांस्टेबल अजय कुमार मौर्य और सौरभ सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया।

उन्होंने बताया कि थाना खामपार से हेड कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा कांस्टेबल गोनेश सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, पवन कुमार गुप्ता और दीपक यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना बनकटा से कांस्टेबल उमेश भारती, संदीप कुमार निगम, रवि राय और आशीष तिवारी को लाइन हाजिर किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना श्रीरामपुर से हेड कांस्टेबल पुनित यादव, बघौचघाट से कांस्टेबल आशीष यादव और अजय कुमार, एकौना से कांस्टेबल कुंदन यादव तथा गौरीबाजार से कांस्टेबल मुमताज अंसारी को पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिस लाइन से विभिन्न शाखाओं और थानों में नई तैनाती
दूसरी ओर पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग शाखाओं और थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार राम को सम्मन सेल, रमेश प्रताप पाण्डेय और महेश्वरी प्रसाद को यातायात शाखा भेजा गया है।

हेड कांस्टेबल हरिशंकर तिवारी, संजय कुमार सिंह और पवन कुमार को यूपी-112 में तैनाती दी गई है। हेड कांस्टेबल विजय लक्ष्मी शर्मा को साइबर थाना में जिम्मेदारी दी गई है।

हेड कांस्टेबल श्रीकान्त को थाना भाटपाररानी, संजय कुमार चौधरी को थाना खामपार, राम भरत यादव को थाना एकौना तथा संतोष कुमार यादव और शैलेन्द्र सिंह यादव को थाना लार के कार्यालय में तैनात किया गया है।

शरद चौधरी को खामपार, दिनेश कुमार मिश्र को रुद्रपुर, संतोष कुमार को एकौना, कमला सिंह यादव को मईल, हरिवंश राम और हरिद्वार यादव को सलेमपुर तथा श्रवण कुमार को भाटपाररानी भेजा गया है।

विवेक कुमार यादव को बनकटा, चन्द्रप्रकाश वर्मा को बघौचघाट, हेड कांस्टेबल रमावती यादव को अभियोजन शाखा और जयराम गुप्ता को खुखुन्दू में तैनाती मिली है।

आलोक कुमार को मईल, कमलेश सिंह यादव को बरियारपुर, रामा राम को एकौना, जितेन्द्र कुमार को खामपार और जय प्रकाश विश्वकर्मा को भटनी भेजा गया है।

रमाकान्त यादव और हेड कांस्टेबल प्रतिभा मौर्या को तरकुलवा, गोरख सिंह को मईल, जितेन्द्र कुमार को भाटपाररानी, जय प्रकाश यादव को मदनपुर, कमलेश कुमार और अजीत कुमार यादव को खामपार तैनात किया गया है।

परमहंस चौहान को क्षेत्राधिकारी कार्यालय रुद्रपुर, मो. शादाब को थाना मदनपुर में न्यायालय पैरोकार, मुन्नीलाल चौहान को गौरीबाजार और मो. आफताब को आईजीआरएस शाखा में तैनाती दी गई है।

कांस्टेबलों को भी मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस लाइन से कांस्टेबल आदर्श तिवारी, अंगद यादव, दीपचन्द्र सिंह और सूरज चौधरी को थाना बनकटा भेजा गया है। नौशाद को थाना लार, सत्येन्द्र कुमार और अजय गौड़ को सुरौली, चन्द्रिका सरोज, संजू राय और राजन कुमार को भटनी तथा रितेश मौर्या को रुद्रपुर भेजा गया है।

दीपक पाण्डेय और कृपा शंकर यादव को गौरीबाजार, रामचन्द्र मौर्या को बरहज से तरकुलवा, संतोष कुमार को श्रीरामपुर, पंकज राम को न्यायालय पैरोकार साइबर थाना और सागर यादव को क्षेत्राधिकारी कार्यालय भाटपाररानी में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा थाना लार में तैनात हेड कांस्टेबल संतोष यादव और कांस्टेबल रोशन यादव को थाना कार्यालय लार में नियुक्त किया गया है।

कांस्टेबल मुकेश यादव को थाना लार के कार्यालय से थाना श्रीरामपुर के कार्यालय में भेजा गया है। वहीं थाना श्रीरामपुर में तैनात कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार यादव को थाना कार्यालय श्रीरामपुर में नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की उपलब्धता और कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं में आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करना है।

नई तैनाती के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी ने उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों संग जीने का दिया संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्स हैंडल पर आज प्रातः साझा किए गए सुभाषितम् में प्रसिद्ध वैदिक शांति मंत्र...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों संग जीने का दिया संदेश

साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

भोपाल। नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा एवं साड़ी की पारंपरिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य...
मध्य प्रदेश 
साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: विधानसभा घेराव को रांची में जुटे हजारों छात्र

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन सोमवार...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: विधानसभा घेराव को रांची में जुटे हजारों छात्र

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर