साड़ी की पारंपरिक शैलियों का दिखेगा हुनर, MP भवन में आयोजन

प्रतिभागी रैंप वॉक के जरिए देंगे प्रस्तुति

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा एवं साड़ी की पारंपरिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को “साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शाम 4 बजे से मध्य प्रदेश भवन के ऑडिटोरियम में होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को साड़ी की विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक ड्रेपिंग शैलियों का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागी अधिकतम दो लोगों की टीम में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर 30 मिनट में साड़ी ड्रेपिंग पूरी करनी होगी।

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

इसके बाद प्रतिभागी रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे तथा उनके द्वारा अपनाई गई साड़ी की ड्रेपिंग शैली और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय परिधान संस्कृति, पारंपरिक साड़ी पहनने की विविध शैलियों तथा हस्तकरघा वस्त्रों के प्रति जागरूकता एवं आकर्षण बढ़ाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से देश की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तकरघा परंपरा को आधुनिक प्रस्तुति के साथ सामने लाने का प्रयास किया जाए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी